Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरट्रॉली पलटने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, खेत में काम के...

ट्रॉली पलटने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, खेत में काम के दौरान हादसा

Published on

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मैकुआपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग किसान की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, किसान खेत में गेहूं लादने का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली में क्षमता से अधिक वजन भर दिया गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के समय किसान वहीं मौजूद था और ट्रॉली के नीचे दब गया।

परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

👁 54.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ बन रहा देश की पहली एआई सिटी: सीएम योगी बोले-अब यूपी बीमार नहीं, टॉप-3 इकोनॉमी में शुमार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित TechSangam-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

राहुल गांधी पर भरोसे का नारा, 200 सीटों की हुंकार! यूपी में कांग्रेस के होर्डिंग से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के नए होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए...

चलो दिल्ली जनादेश के विरुद्ध नहीं वोट सुरक्षा हेतु लोकतांत्रिक जवाबदेही का अहिंसात्मक हस्तक्षेप है – मिस्बाहुल हक़

फतेहपुर - असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस केकेसी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने...

More like this