Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडीएम को ज्ञापन देगा मवई व्यापार मंडल - बैठक कर समस्याओं पर...

डीएम को ज्ञापन देगा मवई व्यापार मंडल – बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

Published on

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के निर्देशन पर संबद्ध इकाई मवई व्यापार मण्डल की बैठक अध्यक्ष सोनू अग्रहरि के आवास में आहूत की गई। बैठक में अनेक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए निस्तारण हेतु जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर निस्तारण का प्रस्ताव पारित किया। अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा कि कस्बा मवई की समस्याओं में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों में प्रकाश व्यवस्था, त्योहारों पर्वाे में कस्बे की साफ सफाई साज सज्जा, कस्बे के व्यापारियों ग्राहकों हेतु प्रसाधन सुविधा, कस्बे के विकास हेतु सड़कों के दोनों तरफ नाले नालियों के निर्माण की व्यवस्था के साथ बस स्टैंड परिसर के निर्माण, व मांगलिक कार्यक्रम हेतु स्थान के आवंटन की सुविधा कस्बे को विकास की गति प्रदान करेगी। मवई व्यापार मण्डल शीघ्र ही जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर सुविधाओं को विकसित व आवंटित कराने की मांग करेगा। महामंत्री शत्रुघ्न साहू ने कहा कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान के अन्तर्गत व्यापार मण्डल का विस्तार होगा। व्यापारियों एवं ग्राहकों के बीच समन्वय हेतु सम्मान गोष्ठी का आयोजन करके व्यापार को गति प्रदान की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष सोनू अग्रहरि, महामंत्री शत्रुघ्न साहू, रवि अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, रवि सोनी, अवधेश पाल, कृष्ण द्विवेदी, राजेश चैरसिया, अजय गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मनोज कुमार, योगेश सोनी, शिवचंद्र गुप्ता, आशीष राजपूत, विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

👁 10.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this