Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरताम्बेश्वर मंदिर तालाब परिसर में 50 से अधिक पौधों का रोपण, स्वच्छता...

ताम्बेश्वर मंदिर तालाब परिसर में 50 से अधिक पौधों का रोपण, स्वच्छता अभियान भी चला

Published on

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर के तालाब परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रम सिंह, वन विभाग के रेंजर रूप सिंह सहित वन विभाग की टीम ने सहभागिता की।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह और वन विभाग की टीम ने तालाब परिसर के चारों ओर 50 से अधिक फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कराया। इसके साथ ही मंदिर के तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर वहां फैली गंदगी और पॉलीथिन की थैलियों को एकत्र कर हटवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान ताम्बेश्वर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी हुई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की। आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद फतेहपुर एवं वन विभाग की टीम ने भी सहयोग किया।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के भौतिक आयोजन के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनभागीदारी और प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।
इस मौके पर सभासद गुड्डू यादव, मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय मोदनवाल, विनोद सिंह चंदेल, विनोद गौतम, इंद्रसेन पटेल, लालजी यादव, कल्पना सिंह, सुनीता चौधरी, रिषभ गुप्ता, दीपक वाल्मीकि, श्याम परिहार, ब्रजेश सोनी, राहुल गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुनील राज पासवान, राम विकास, पुष्पेंद्र सिंह, बलकेश, विश्वकर्मा जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से रेंजर रूप सिंह, वन दरोगा सुभाष यादव समेत टीम तथा नगर पालिका परिषद फतेहपुर की टीम ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

👁 29.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

थाली बदलेगी तो सेहत संवरेगी, श्रीअन्न से किसानों की आय बढ़ाने पर केशव मौर्य का जोर

स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव संतुलित और पौष्टिक आहार से तैयार होती है।...

मछली कारोबार में निवेश की बड़ी लहर, यूपीआईटीएस में 600 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर अवसंरचना और निजी निवेश के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, प्रभु श्रीराम व राजा गुह्यराज की प्रतिमा भेंट की

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, भारत सरकार की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this

थाली बदलेगी तो सेहत संवरेगी, श्रीअन्न से किसानों की आय बढ़ाने पर केशव मौर्य का जोर

स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव संतुलित और पौष्टिक आहार से तैयार होती है।...

मछली कारोबार में निवेश की बड़ी लहर, यूपीआईटीएस में 600 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर अवसंरचना और निजी निवेश के...