Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतालाब में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों के जाल में फंसा 15 फीट...

तालाब में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों के जाल में फंसा 15 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

Published on

बारिश के बीच अजगर देखने उमड़ी भारी भीड़, समय से न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही छोड़ा जंगल में

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

नगर पंचायत असोथर के वार्ड संख्या 8 स्थित मुराइन मोहल्ले में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तालाब में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए एक जाल में 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर फंस गया। जाल में हलचल महसूस होते ही बच्चों को बड़ी मछली फंसने का आभास हुआ, लेकिन जब प्रयास करने के बावजूद जाल नहीं निकला, तो उन्होंने आसपास के अन्य लोगों को बुलाया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब मिलकर जाल को बाहर निकाला, तो उसमें फंसे अजगर को देखकर सबके होश उड़ गए। बच्चों और ग्रामीणों ने किसी तरह साहस दिखाकर अजगर को तालाब से बाहर खींचकर गांव के किनारे लाए। बारिश होने के बावजूद भारी संख्या में लोग अजगर को देखने जुट गए।

वन विभाग से की गई सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे जिम्मेदार

स्थानीय एक समाजसेवी ने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग के दरोगा रामराज को दी। शुरुआत में उन्होंने मौसम खराब होने का हवाला देते हुए कार्रवाई में असमर्थता जताई और क्षेत्रीय रेंजर से बात करने की बात कही। बाद में बताया गया कि स्नैक कैचर से संपर्क कर अजगर को जंगल में छुड़वाने का प्रयास किया जाएगा।
लेकिन दोपहर चार बजे तक कोई भी अधिकारी या स्नैक कैचर मौके पर नहीं पहुंचा। अंततः ग्रामीणों ने ही पहल करते हुए अजगर को पास के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

ग्रामीणों में वन विभाग के रवैए को लेकर आक्रोश

ग्रामीणों ने वन विभाग के लापरवाह रवैए पर गहरी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि जब इस तरह की आपात स्थिति में भी वन विभाग सहयोग नहीं कर सकता, तो फिर आमजन की सुरक्षा का क्या होगा।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि किसी स्थान पर लकड़ी कटाई की सूचना दी जाती है, तो विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचने की बजाय लकड़ी ठेकेदारों से सांठगांठ कर मामला दबा देते हैं। यदि कभी कार्रवाई होती भी है, तो सिर्फ खानापूरी कर ली जाती है।

सरकार और सरकारी मंशा पर सवाल

इस पूरे प्रकरण ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और सरकार की पर्यावरण संरक्षण की मंशा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जहां वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कठोर नीति लागू करने की बात करती है, वहीं विभागीय अमला मौके पर जिम्मेदारी निभाने को तैयार नहीं दिखता।
यदि तालाब में अजगर के बजाय कोई और जहरीला या आक्रामक जीव फंसा होता, तो हादसा भी हो सकता था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से यह मामला एक बार फिर सरकारी तंत्र की जमीनी हकीकत उजागर करता है।

👁 22.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this