Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेलान बाबा के आशीर्वाद से सरकंडी में सजा भव्य दंगल, पहलवानों ने...

तेलान बाबा के आशीर्वाद से सरकंडी में सजा भव्य दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Published on

असोथर/फतेहपुर। असोथर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरकंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेलान बाबा के आशीर्वाद और प्रशासन व ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य दंगल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद आयोजित दंगल में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का आनंद लिया।
दंगल का आयोजन आयोजक रोशन सिंह के नेतृत्व में किया गया। लमेहटा, मनावा, भसरौल, सरकंडी और मार्का समेत आसपास के गांवों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए विभिन्न दांव-पेंच आजमाए।
मुकाबलों के दौरान अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।
आयोजक रोशन सिंह ने कहा कि दंगल ग्रामीण परंपरा और खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और युवाओं में कुश्ती सहित अन्य खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है।
ग्रामीणों ने दंगल के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले प्रशासन, आयोजकों और सभी सहयोगियों का आभार जताया। तेलान बाबा के आशीर्वाद और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह दंगल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

👁 34.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UPCA U19 टीम में प्रिशा गुप्ता का चयन, मुंबई-नागपुर में खेलेंगी मुकाबले

सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रिशा गुप्ता ने...

कैसरबाग में अवैध हुक्काबारों पर पुलिस का हंटर, 42 लोग पकड़े, इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में अवैध हुक्काबार और नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ऐसे प्रतिष्ठानों...

‘ये आंदोलन की शुरुआत है’, INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, बोलीं- BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक आराधना मिश्रा मोना ने INDIA गठबंधन के प्रदर्शन...

More like this

UPCA U19 टीम में प्रिशा गुप्ता का चयन, मुंबई-नागपुर में खेलेंगी मुकाबले

सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रिशा गुप्ता ने...

कैसरबाग में अवैध हुक्काबारों पर पुलिस का हंटर, 42 लोग पकड़े, इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में अवैध हुक्काबार और नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ऐसे प्रतिष्ठानों...