HomeUncategorizedदबंगई के बल पर किसानों की खड़ी फसल से रास्ता बनवा रहा...

दबंगई के बल पर किसानों की खड़ी फसल से रास्ता बनवा रहा खदान संचालक, किसानों में रोष सड़क जाम कर किया विरोध खनन अफसर भी मौके पर पहुँचे किसान अपनी मांगों पर अडिग खनन कारोबारी सिंह साहब खागा से देख रहा तमाशा

Published on

फतेहपर । किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान शुरू होते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन से किसान न्याय के लिए धरने पर बैठे हैं। तीसरे दिन किसानों की धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार के समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। थोड़ी देर मे अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।
     किसानों का आरोप है कि खदान संचालक द्वारा बिना उनकी सहमति के उनकी जमीन से रास्ता बनवाया जा रहा है। जिससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों को मुआवजा दिए बेगैर खदान संचालक द्वारा दबंगई के बल उनकी जमीन से रास्ता बनाया जा रहा है। गांव के रहने वाले विनीत गर्ग, उदित नारायण, ज्ञानदत्त मिश्रा, जसवंत, सुनील गौतम, रामसनेही , रामप्रतीत व शंकर का आरोप है कि खदान संचालक बिना मुआवजा दिए रास्ता बनवा रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर नरौली मोड़ के समीप धरने पर बैठे हैं। लगातार तीन दिन से चल रहे धरने के बाद भी किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी किसानों के समर्थन में पहुंचे। थोड़ी देर बाद किसानों की समस्या सुनने के लिए नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने किसानों ने हंगामा काटते हुए अपनी मांगे रखी। वहीं नायब तहसीलदार के सामने मोरम खदान में ओवरलोड वाहन निकलते रहे। काफी देर बाद किसानो ने खदान संचालक को देर शाम तक का अल्टीमेटम दिया। किसानों ने कहां कि अगर खदान संचालक द्वारा देर शाम तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो रास्ते को बंद करवा दिया जाएगा। वहीं किसानों की समस्या को लेकर खनन अधिकारी भी पूरे लावलश्कर के साथ मौके पर जांच करने के लिए पहुँचे लेकिन किसान किसी की भी बात मानने को तैयार नही है। खनन संचालक सिंह साहब खागा में किराए का मकान लेकर पूरे मामले की निगरानी करने में जुटे हुए है मोके पर उनके गुर्गे किसानों को धमकी दे रहे है।

👁 26.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

​फतेहपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में एक...

बसपा छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होंगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद? संजय निषाद ने दिया ऑफर, बोले- उचित पद मिलेगा

Akash Anand Mayawati and Sanjay Nishad News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी की किसी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद […]

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मेरठ समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। […]

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुआ नटवरलाल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित...

More like this