फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव में दबंगई के बल पर दलित किसान की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दलित किसान कब्जा पाने के लिए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित किसान ने आईजी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रारी गांव निवासी राकेश कुमार का आरोप है कि गाव में ही उसकी जमीन है। जिसमें गांव के रहने वाले भोला त्रिपाठी व अजय त्रिपाठी करीब बीस साल से कब्जा किए हुए हैं। पीड़ित कब्जा पाने के लिए उच्चाधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित किसान ने आईजी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते दिनों उपजिलाधिकारी अधिकारी के आदेशानुसार लेखपाल व कानूनगो उसके घर आए और पैमाइश कर जमीन देने की बात कही। पैमाइश के बाद पीड़ित ने अपनी जमीन को ट्रैक्टर लेकर जुताई करा रहें थे। उसी दौरान गांव के ही रहने वाले भोला त्रिपाठी व अशनी शुक्ला वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगें और मारने के लिए दौड पड़े पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित लगातार अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए उच्चाधिकारियों के चौखट के चक्कर काट रहा है। बीते दो दिन पूर्व पीड़ित ने आईजी से मिल मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पीड़ित को थाने बुलाया गया। जहां पर पहले से ही अजय त्रिपाठी, भोला त्रिपाठी व राधेश्याम तिवारी थाने में मौजूद थे। पीड़ित दलित किसान के थाने पहुंचते ही थाने पर तैनात दरोगा शालिकराम शुक्ला ने किसान के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि कब्जा दिलाने के नाम पर दरोगा ने पीड़ित किसान से दो लाख रुपए की मांग की। पीड़ित ने पैसे देने से इंकार किया तो पीड़ित को कब्जा दिलाने से मना कर दिया। पीड़ित लगातार अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए उच्चाधिकारियों के चक्कर लगा रहा है बावजूद इसके भी उसे कब्जा नहीं मिल पा रहा है।
Trending Now
दबंगई के बल पर दलित किसान की जमीन पर कब्जा, आईजी से शिकायत
👁 21.3K views






