Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदशहरा महोत्सव: चार स्थानों पर लगे बैरियर - भारी वाहनों का बिंदकी...

दशहरा महोत्सव: चार स्थानों पर लगे बैरियर – भारी वाहनों का बिंदकी के अंदर प्रवेश रहेगा निषेध ।

Published on

फतेहपुर। आगामी पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव मे नगर में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने चार स्थानों पर बैरियर लगा दिए हैं। बैरियर लगाने के बाद कोई भी भारी वाहन बिंदकी कस्बा के अंदर नहीं घुस सकेंगे। जय गुरुदेव मंदिर के पास कुंवरपुर रोड बाईपास में महरहा रोड बाइपास चैराहा, मां ज्वाला देवी मंदिर के तिराहे के पास बैरियर लगाया गया है। कस्बे के जय गुरुदेव मंदिर के निकट बाइपास तिराहे में मंगलवार को सुबह दस बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव के निर्देशन व कोतवाली प्रभारी लान सिंह के अनुपालन में वरिष्ठ उप निरीक्षक वृंदावन राय की मौजूदगी में बैरियर लगाया गया। ताकि पांच दिनों तक दशहरा महोत्सव के दौरान भारी वाहनों का बिंदकी कस्बे के अंदर प्रवेश न होने पाए। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर नीरज मौर्य, मुख्य आरक्षी सुमेश सिंह यादव तथा चालक अमित सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि पांच दिवसीय बिंदकी दशहरा महोत्सव 30 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। दो अक्टूबर को श्री रामलीला मैदान बिंदकी में विशाल मेला लगेगा। श्रीराम तथा अहंकारी रावण के बीच युद्ध होगा जिसके चलते भारी भीड़ रहेगी। इसी को ध्यान रखते हुए पांच दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश नगर के अंदर निषेध रहेगा। बताया कि जय गुरुदेव मंदिर के निकट के अलावा कुंवरपुर रोड बाईपास चैराहा, महरहा रोड बाईपास चैराहा पव मां ज्वाला देवी मंदिर के पास भी बैरियर लगाए गए हैं।

👁 9.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this