Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Published on

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों के एक गुट ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 8 से 10 बाइक सवार युवक झुंड बनाकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए घायल युवक को बचाया और हमलावरों को मौके से खदेड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

👁 63.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this