Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में हादसा, चार किशोर डूबे;...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में हादसा, चार किशोर डूबे; तीन को बचाया, एक लापता

Published on

फतेहपुर। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में बड़ा हादसा हो गया। तेजा नगर के पास नदी में चार किशोर श्रद्धालु डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों और पंप केनाल कर्मचारियों की मदद से तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 13 वर्षीय अभिषेक नदी में लापता हो गया।

घटना फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेजा नगर के पास रिंद नदी में चार किशोर श्रद्धालु अचानक डूबने लगे। किशोरों को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों और पंप केनाल कर्मचारियों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया।

कड़ी मशक्कत के बाद तीन किशोरों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 13 वर्षीय अभिषेक का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लापता किशोर की तलाश में ग्रामीणों और पुलिस ने अभियान चलाया।

हादसे के बाद परिजनों में चिंता और ग्रामीणों में बेचैनी का माहौल है। फिलहाल लापता किशोर की तलाश जारी है।

👁 52.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जो पीड़ित है, वो पीडीए है’-अखिलेश यादव का नया चुनावी संदेश, 2027 के लिए सपा ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी...

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लखनऊ पुलिस...

More like this