Homeराज्यउत्तर प्रदेशदुवासू द्वारा निर्मित गोवर्धन पर्वत प्रतिकृति की राज्यपाल ने की सराहना

दुवासू द्वारा निर्मित गोवर्धन पर्वत प्रतिकृति की राज्यपाल ने की सराहना

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, उ.प्र. पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासू), मथुरा, श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी–2026 का उद्घाटन माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान एवं कृषि विपणन, श्री दिनेश प्रताप सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदया ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित गोवर्धन पर्वत की आकर्षक प्रतिकृति की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनके योगदान की प्रशंसा की। अपने संबोधन में राज्यपाल महोदया ने कहा कि खेती, पशुपालन एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिक ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने डेयरी विकास, महिला सहभागिता तथा तकनीक आधारित कृषि को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बचत की आदत विकसित करने तथा पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा देने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि किसानों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर कृषि एवं पशुपालन को अधिक लाभकारी एवं सतत बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थानों से किसानों तक नवीन तकनीकों एवं ज्ञान के प्रभावी प्रसार का भी आह्वान किया।

👁 10.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर के औरेई गांव में 9 मई को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हसवा अंतर्गत ग्राम औरेई में आगामी 9 मई...

DM का बड़ा एक्शन: समीक्षा बैठक से गायब अफसरों का वेतन रोका, फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को जनपद में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री...

More like this

फतेहपुर के औरेई गांव में 9 मई को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हसवा अंतर्गत ग्राम औरेई में आगामी 9 मई...