Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदूध का रिश्ता हुआ तार-तार ,कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये...

दूध का रिश्ता हुआ तार-तार ,कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर अपनी मां को रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

Published on

फतेहपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए एक बेटे ने शराब के रुपए न मिलने पर अपनी ही मां को राड से पीट कर मौत के घाट उतार दिया और पीटने के बाद तड़पती मां को वहीं पर बैठता देखता रहा चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पड़ोसी पहुंचे खून से भरा हादसा देख सभी की आंखें फटी रह गई। ताजा मामला मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव का है गंभीर घायल मां को पड़ोसियों ने आनन फानन अस्पताल पहुंचाया जहां अस्पताल में इलाज हुआ और उसकी मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामतपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र रैदास मालवा थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र बालिग है आकाश और अरविंद कुमार हैं बड़ा बेटा अरविंद शराब का आदी है।जब कि छोटा बेटा प्राइवेट काम करता है। बड़ा बेटा आए दिन अपनी मां माया देवी से शराब के लिए पैसे मांगता रहता था। कल घर में करीब 4:00 बजे अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और पैसे की मांग करने लगा मना करने पर उसने घर में खड़ी मोटरसाइकिल के सॉकर (रॉड) से मां पर हमला कर दिया जिससे माया देवी गंभीर घायल हो गई जिन्हें जिला अस्पताल लेकर घर वाले पहुंचे जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया वही कानपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान माया देवी की मौत हो गई। देवरा शिव पूजन ने बताया कि भाभी को राड से पीटने के बाद अरविंद नशे की हालत में ही मां को तड़पता देखता रहा और वहीं पर बैठा रहा जब पड़ोसी पहुंचे तो अरविंद मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को दीवान का पूर्व मोड़ नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया, पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

👁 13.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this