Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदोस्त की मौत का सदमा नहीं सह पाया मासूम, फंदे से लटककर...

दोस्त की मौत का सदमा नहीं सह पाया मासूम, फंदे से लटककर दी जान

Published on

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्र अपने दोस्त की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूल जाते समय एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह स्कूल बस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं, मृत छात्र का करीबी दोस्त इस हादसे से गहरे सदमे में था। बताया जा रहा है कि वह पूरे दिन अपने दोस्त की मौत से बेहद आहत रहा। शाम होते-होते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया और घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इस मामले में एसपी ने बताया कि बच्चा अपने दोस्त की मौत का सदमा सह नहीं सका, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है।

इस दोहरी त्रासदी से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी हैं।

👁 28.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बार एसोसिएशन चुनाव: प्रत्याशी मैदान में, अधिवक्ताओं से जोर-शोर से मांगा जा रहा समर्थन

फतेहपुर। बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई...

ब्रेकिंग फतेहपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4.27 करोड़ की अतिरिक्त वसूली

फतेहपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए...

फतेहपुर: मोटर मैकेनिक का बेटा बना लेफ्टिनेंट, मेहनत और लगन से रचा इतिहास

फतेहपुर जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक साधारण परिवार के...

ब्रेकिंग फतेहपुर: DIOS लिपिक सोसाइटी मामले में सिंचाई विभाग का कर्मचारी भी रडार पर

फतेहपुर जिले में चर्चित DIOS लिपिक सोसाइटी मामले में अब एक नया मोड़ सामने...

More like this