Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधन्य धन्य हो गया फतेहपुर, तन- मन चढ़ा भक्ति का रंग।बनेगा मंदिर...

धन्य धन्य हो गया फतेहपुर, तन- मन चढ़ा भक्ति का रंग।बनेगा मंदिर जगन्नाथ , बलभद्र ,सुभद्रा बहना संग।।

Published on

फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 409 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर के
मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 409 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन  प्रदीप कुमार गौड़ की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी जी  उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्रदीप कुमार गौड़ ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- श्वेत कमल पर आप सुशोभित, भरती जग में उजियारा।
विद्या दायिनि सरस्वती मां ,हरो हृदय  का अंधियारा ।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया-  भगवन शालिग्राम हैं दूल्हा, दुलहन हैं तुलसी मैया ।
शुभ- विवाह उत्सव का पूजन, गन्नों का मंडप , छैंया।। श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर एक छंद और भी पढ़ा – धन्य धन्य हो गया फतेहपुर, तन- मन चढ़ा भक्ति का रंग।
बनेगा मंदिर जगन्नाथ , बलभद्र ,सुभद्रा बहना संग।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया –  पथिक! तुम्हारा धर्म नहीं, पथ बीच कहीं भी रुक जाना ।
आएं कितने भी संकट , उनसे न कभी तुम घबराना ।।

के पी सिंह कछवाह ने पढ़ा – देवोत्थान एकादशी, का है पर्व महान।
व्रतियों को दे हर खुशी ,करता मोक्ष प्रदान ।।
राम अवतार गुप्ता ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया-  तुलसी  जी का विष्णु संग , जो जन करते व्याह।
लक्ष्मी वहां विराजतीं, पूरण करतीं चाह ।।

  डॉ.  शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए – बिना धर्म के काम असंयम, भोग रोग बन जाता है।
धर्म – डोर ढीली होने पर , नर पिशाच कहलाता है ।।

काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने हरि प्रबोधिनी एकादशी  पर्व के अवसर पर अपने  भाव एक  मुक्तक के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किये  – जागो -जागो जगतपति, देखो नयन उघार ।
दुष्टों  का संहार कर, करो जगत- उद्धार।।

कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 23.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this