Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधाता ब्लॉक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी गठित, सुनील कुमार...

धाता ब्लॉक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी गठित, सुनील कुमार सिंह बने अध्यक्ष

Published on

फतेहपुर,। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धाता ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन ग्राम सभा कुशभा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनमोहन सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एवं मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि संगठन में समर्पण, आपसी सामंजस्य और समाज सेवा की भावना सर्वोपरि है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सर्वसम्मति के आधार पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में सर्वसम्मति से धाता ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुनील कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुरेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कप्तान सिंह को उपाध्यक्ष, धनंजय सिंह को संगठन मंत्री, अरविंद सिंह को संयुक्त मंत्री, दीनदयाल सिंह एवं कुलदीप सिंह को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। वहीं युवा प्रकोष्ठ में रंजीत सिंह को अध्यक्ष, अतुल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेश्वर सिंह को महामंत्री, प्रभाकर सिंह एवं अक्षय सिंह को संगठन मंत्री तथा अनूप सिंह व शुभम सिंह को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा पवन सिंह को कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह को मीडिया प्रभारी तथा राहुल सिंह को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा संगठन के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमित सिंह परिहार ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

👁 51.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this