Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधूल उड़ने पर बवाल: ट्रैक्टर चालक को अराजकतत्वों ने बेरहमी से पीटा,...

धूल उड़ने पर बवाल: ट्रैक्टर चालक को अराजकतत्वों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Published on

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां ट्रैक्टर से धूल उड़ने की बात को लेकर कुछ अराजकतत्वों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन स्थित मोरम खदान के रास्ते का है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक मोरम लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से धूल उड़ने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आधा दर्जन से अधिक लोगों ने चालक को घेरकर बेरहमी से मारना-पीटना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने चालक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं पीड़ित पक्ष ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👁 30.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आंधी-तूफान पीड़ितों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम वित्त/राजस्व, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

फतेहपुर। जिले में आए तेज आंधी-तूफान के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में...

धौबी घाट अमृत सरोवर पर उठे सवाल, 1.34 करोड़ के काम में घोटाले की आशंका

फतेहपुर में नगरपालिका परिषद के अंतर्गत बने धौबी घाट अमृत सरोवर को लेकर अब...

फतेहपुर में आंधी-तूफान का तांडव: मौत का आंकड़ा 11 पहुंचा, 15 गंभीर घायल, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

फतेहपुर जिले में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। जिले...

More like this

आंधी-तूफान पीड़ितों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम वित्त/राजस्व, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

फतेहपुर। जिले में आए तेज आंधी-तूफान के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में...

धौबी घाट अमृत सरोवर पर उठे सवाल, 1.34 करोड़ के काम में घोटाले की आशंका

फतेहपुर में नगरपालिका परिषद के अंतर्गत बने धौबी घाट अमृत सरोवर को लेकर अब...