फतेहपुर जिले में नए आपराधिक कानूनों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों व आमजन को कानून की जानकारी दी जा रही है।जिला अभियोजन अधिकारी विवेक चंद्रा ने बताया कि इन गतिविधियों के जरिए लोगों में कानूनी साक्षरता बढ़ाने और नए कानूनों के प्रावधानों के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही लोग अपने अधिकारों को समझ पाएंगे और न्याय पाने का मार्ग सरल होगा।
Trending Now
नए आपराधिक कानूनों के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक







