Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनगर पंचायत असोथर में महा सफाई अभियान का चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर...

नगर पंचायत असोथर में महा सफाई अभियान का चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने रात में किया। औचक निरीक्षण

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे 156 घंटे के महा सफाई अभियान की हकीकत जानने के लिए नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने रविवार की देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिद मोहल्ला, बढ़ईन टोला, किलापर, गढ़ी और प्रताप नगर झाल तिराहा समेत कई इलाकों में पहुंचकर सफाई कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया और कर्मचारियों को बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान को वार्ड वाइज संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। हर वार्ड में क्रमबद्ध तरीके से कूड़ा-करकट साफ कराया जा रहा है। चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने नगर पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी की भागीदारी आवश्यक है। लोग अपने घर का कचरा इधर-उधर न फेंकें बल्कि डस्टबिन में इकट्ठा कर कूड़ा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाया जा सकता है। अभियान के तहत नगर पंचायत प्रशासन ने गली-कूचों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन ने कहा कि गांधी जयंती तक नगर पंचायत को साफ-सुथरा और सुंदर स्वरूप में लाने का लक्ष्य है, जिसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

👁 12.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this