Homeराज्यउत्तर प्रदेशनीले ड्रम वाली मुस्कान मामले में एक और खुलासा, पति के दोस्त...

नीले ड्रम वाली मुस्कान मामले में एक और खुलासा, पति के दोस्त को…

Published on

मेरठ :मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मंगलवार को जिला जज कोर्ट में 22वें और अंतिम गवाह संजीव पाल की गवाही हुई। संजीव पाल सौरभ राजपूत के बचपन के दोस्त हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि सौरभ की हत्या के पांच दिन बाद 8 मार्च 2025 को उन्होंने सौरभ के मोबाइल पर कॉल किया था। चार बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पांचवीं बार फोन मुस्कान ने उठाया और संजीव को गाली देते हुए कहा कि ‘तुम्हें दिख नहीं रहा हम मनाली घूमने आए हैं? तुम बार-बार कॉल करके हमें परेशान कर रहे हो। सौरभ मेरे साथ ही है। अब इस नंबर पर कॉल मत करना।’

संजीव ने कोर्ट में यह भी बताया कि जब उन्होंने सौरभ से बात कराने की जिद की तो मुस्कान ने झूठ बोला कि सौरभ बाहर गए हैं। मुस्कान ने किसी भी तरह यह जाहिर नहीं किया कि सौरभ की हत्या हो चुकी है। बाद में 18 मार्च 2025 को जब हत्याकांड का खुलासा हुआ तब संजीव को सच्चाई पता चली।

मर्चेंट नेवी में काम करता था सौरभ राजपूत

सौरभ राजपूत पहले मर्चेंट नेवी में काम करते थे और बाद में लंदन की एक बेकरी में नौकरी करने लगे थे। वर्ष 2016 में सौरभ और मुस्कान रस्तोगी ने लव मैरिज की थी। दोनों की एक बेटी पीहू है। 24 फरवरी 2025 को सौरभ लंदन से भारत लौटे थे। 3 मार्च 2025 की रात मुस्कान ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया। उसी रात मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने चाकू से सौरभ के सीने में वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने सौरभ का सिर धड़ से अलग किया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए।

नीले ड्रम डाले थे शव के टुकड़े

पूरी रात मुस्कान शव के साथ घर में रही, जबकि साहिल सिर को सूटकेस में भरकर अपने कमरे ले गया। 4 मार्च को दोनों ने बाजार से नीला प्लास्टिक ड्रम और सीमेंट खरीदा। शव के टुकड़ों को ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया। उसी शाम दोनों हिमाचल प्रदेश फरार हो गए और 17 मार्च को वापस लौटे। 18 मार्च 2025 को हत्याकांड का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुस्कान व साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

19 मार्च 2025 को दोनों को जेल भेज दिया गया। जेल में जांच के दौरान पता चला कि मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी। 24 नवंबर 2025 को मुस्कान ने जेल में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राधा रखा गया। सौरभ के परिवार का आरोप है कि यह बच्ची साहिल की है।

कोर्ट में संजीव पाल ने यह भी बताया कि मुस्कान ने सौरभ से अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी और सौरभ अपनी पत्नी को बहुत खुश रखने की कोशिश करता था। गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है।

👁 230.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this