Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनेहरू जी , बाल दिवस  और आज का परिदृश्यलेखक : शैलेन्द्र कुमार...

नेहरू जी , बाल दिवस  और आज का परिदृश्यलेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

Published on

नेहरू जी के स्वतंत्रता संग्राम पर किए गए वलिदानों और प्रयासों को कोई भी नकार नहीं सकता। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उस समय एक से एक भयावह समस्याएं मुंह  बाए खड़ी थीं‌। गरीबी ,बेरोजगारी,देश का पिछड़ापन , आपसी विरोध, भितरघात … क्या-क्या नहीं था ! देश के महानायक के तौर पर उस समय जैसा भी उनसे संभव था, उन्होंने किया और अपने देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाया । परिस्थितिवश गलतियां सबसे होती हैं । उनसे भी कुछ हुई होंगी। इसे नकारा नहीं जा सकता ।
    उन्होंने  अपने जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस  के रूप में  मनाए जाने की इच्छा व्यक्त की। उन्हें सचमुच अपने देश की भावी पीढ़ी से गहरा लगाव था।
  अब अगली बात बच्चों पर , वर्तमान में  जिनका बचपन ही बचपन जैसा नहीं रहा । डेढ़ साल का होते-होते उसे जबरदस्ती लिटिल बेबी स्कूल्स में भेज दिया जाता है। ढाई- तीन साल का होते-होते अपने वजन से ज्यादा वजनी बस्ता  कंधों और पीठ  पर लादे मोंटेसरी स्कूलों  की ओर वो चल पड़ता है। आधुनिक  शिक्षा का उस पर इतना दबाव है कि वह समझ ही नहीं पाता कि उसका बचपन कब आया और कब निकल गया । इन परिस्थितियों में भी मेरी ओर से  देश के सभी नौनिहालों और भावी कर्णधारों को बाल दिवस की बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके अभिभावकों के प्रति दो शब्द-
“बच्चों का बचपन मत छीनो, कुछ तो सुख से जी लेने दो।
मत अभिशापित करो बालपन,शैशव का रस पी लेने दो।।”

👁 18.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this