Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनौबस्ता रोड खस्ताहाल, जनजीवन बदहाल - जान जोखिम में डालकर गुजर...

नौबस्ता रोड खस्ताहाल, जनजीवन बदहाल – जान जोखिम में डालकर गुजर रहे चार पहिया वाहन चालक

Published on

फतेहपुर। नौबस्ता रोड की जर्जर हालत ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। इस मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं, वहीं चार पहिया वाहन चालकों को भी जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। मुकेश कुमार, अनिल यादव, अशोक पासवान, अनिल कुमार आदि निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह सड़क दलदल में बदल जाती है। पानी भर जाने से गड्ढों का पता नहीं चलता और वाहन चालक सीधे उनमें फंस जाते हैं। नतीजतन आए दिन हादसे होना आम बात बन गया है। आवागमन की मुख्य रास्ता होने के बावजूद इस सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं हुई। लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायतें दीं और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन नतीजा शून्य रहा। ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। व्यापारियों ने भी चिंता जताई है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, शिवचंद्र शुक्ल का कहना है कि खराब सड़क के कारण माल ढुलाई प्रभावित हो रही है। वाहनों के टूट-फूट की वजह से अतिरिक्त खर्चा उठाना पड़ रहा है। इन लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत तत्काल शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जनता का सीधा आरोप है कि विभागीय उदासीनता और लापरवाही के कारण वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी जल्द संज्ञान लेकर इस मार्ग को दुरुस्त कराएंगे, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

👁 10.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this