Homeराज्यउत्तर प्रदेशनौलखा हार के चक्कर में 9 पुलिसकर्मी हो गए निलंबित,जौंनपुर के बदलापुर...

नौलखा हार के चक्कर में 9 पुलिसकर्मी हो गए निलंबित,जौंनपुर के बदलापुर कोतवाली में हुआ था अश्लील नृत्य

Published on

यूपी के जौनपुर में जन्माष्टमी पर थाने के अंदर बार बाला से अश्लील डांस कराने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जौनपुर के एसपी डॉ कौस्तुभ ने बदलापुर कोतवाली के नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी निरीक्षक पहले ही निलंबित कर दिया गया था। जांच के दौरान कोतवाली परिसर में हो रहे अश्लील नृत्य को न रोकने और मूकदर्शक बनकर देखने पर बाकी पुलिसकर्मियों पर ये कार्रवाई हुई है।
दरअसल, विगत दिनों जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए शासन और पुलिस मुख्यालय से सभी थानों में सूचितापूर्वक जन्माष्टमी मनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जौनपुर के बदलापुर और चंदवक थाने में अश्लील गानों पर डांस कराया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस की किरकिरी होने लगी।

बदलापुर कोतवाली परिसर में जन्माष्टमी पर सजाए गए स्टेज पर बार बाला द्वारा अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मुझे नौ लक्खा मंगा दे ओ सैयां दीवाने गीत पर डांस हो हुआ। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए थे। मामले में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हुआ था। लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। जांच चल रही थी दोषी पाए जाने पर दो उप निरीक्षक समेत 8 अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

👁 28.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...