फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम चक बरारी बिलंदा में शुक्रवार रात एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान बिलंदा ने पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी हसवा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ठाकुर दीन लोधी (30) पुत्र सरवन लोधी, निवासी चक बरारी बिलंदा के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक ने घरेलू कलह के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।






