Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपाँच शादियों के बाद अब देवर से इश्क! पति ने लगाए गंभीर...

पाँच शादियों के बाद अब देवर से इश्क! पति ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर पाँच शादियाँ करने और अब अपने ही देवर के साथ संबंध रखने का आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे और उसके माता-पिता को घर से निकाल दिया है और उसको कई बार बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट भी करवा चुकी है। पीड़ित युवक पंकज अग्रहरी, जो पेशे से सब्जी विक्रेता है, ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष 16 अप्रैल 2024 को बाँदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया नाम की महिला से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही गुड़िया का व्यवहार बदल गया। पंकज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले से चार शादियाँ कर चुकी है। जिसमें से तीन शादी उसने फतेहपुर मे ही की है और वह खुद गुड़िया का पाँचवां पति है।

पंकज ने बताया कि गुड़िया ने शादी के बाद उसका सारा सामान, जेवर और नकदी अपने मायके भिजवा दिए। यही नहीं, वह पंकज और उसके माता-पिता को अब घर में घुसने तक नहीं दे रही है। पंकज ने यह भी बताया कि गुड़िया ने कई बार बाहरी युवकों को बुला कर उसके साथ मारपीट करवाई।  पीड़ित का सबसे बड़ा आरोप यह है कि गुड़िया अब उसके छोटे भाई के साथ ही रह रही है। उसने कहा, “मैं अब भी उसे अपनाने को तैयार हूँ, लेकिन वह मेरे भाई से किसी भी तरह का रिश्ता न रखे, तभी मैं उसे अपने साथ रखूंगा।”

पंकज ने कहा, “मेरी पत्नी ने शादी को व्यापार बना लिया है। वह शादी करके  सामान हड़पती है और फिर किसी और के साथ चली जाती है। यह उसका तरीका बन गया है।” युवक ने यह भी बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है क्योंकि पत्नी ने पहले भी उस पर हमला करवाया है। घटना को लेकर पंकज ने संबंधित थाना और अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है तथा न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

👁 9.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...