Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया सरयू तट स्थित रामघाट...

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया सरयू तट स्थित रामघाट हॉल्ट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगातअयोध्या धाम को एक और बड़ी सौगात मिली

Published on

रिपोर्ट-अभिषेक दीक्षित

UP news- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज अयोध्या के रामघाट हॉल्ट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। यह स्टेशन अब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत नए स्वरूप में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पूरी तरह तैयार है। ₹8.02 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित रामघाट स्टेशन का धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष है, क्योंकि यह स्टेशन श्रीराम के वनगमन मार्ग से जुड़ा हुआ है और सरयू तट के पास स्थित है।स्टेशन की प्रमुख विशेषताएं:
1685 वर्ग मीटर में बना नया यात्री प्रतीक्षालय, स्टील बेंचों सहित
2100 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया, चारपहिया व दोपहिया पार्किंग की व्यवस्था
प्लेटफार्म का विस्तार और ऊंचाई बढ़ाई गई
शुद्ध पेयजल, शौचालय, टिकट काउंटर, रोशनी और ग्रीन ज़ोन की व्यवस्था
स्टेशन को शहर की मुख्य सड़कों से बेहतर कनेक्ट किया गया
अब अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामघाट स्टेशन के माध्यम से मिलेगा सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव। उद्घाटन के साथ ही यह स्टेशन श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खोल दिया गया है।

👁 4.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this