फतेहपुर। बिन्दकी विधान सभा की ग्राम पंचायत दरौटा लालपुर के मजरा कटिलिहा में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एसआईआर के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और मौजूद ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
साध्वी के पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्सुकता दिखाई दी। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर सिंह व उनके सहयोगियों ने माला पहनाकर साध्वी निरंजन ज्योति का गर्मजोशी से स्वागत किया।बीएलओ मिथलेश कुमारी ने बताया कि कुल 1209 वोटरों में से 1060 फार्म भरवा कर जमा कर दिए गए हैं, जबकि शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने स्वयं अपनी देखरेख में फार्म भरवाए और उन्हें अपने हाथों से मतदाताओं को सौंपते हुए लोगों को मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया।ग्रामीणों ने भी आश्वासन दिया कि वे शेष प्रक्रिया को समय से पूरा कराने में पूरा सहयोग देंगे।






