Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व भाजपा सांसद के गनर हेड कांस्टेबल अभिषेक की मौत की सूचना...

पूर्व भाजपा सांसद के गनर हेड कांस्टेबल अभिषेक की मौत की सूचना से असोथर में मातम दो गंभीर घायलों की जानकारी मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम,मां परिजनों के साथ कानपुर रवाना

Published on

असोथर/फतेहपुर।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के स्कॉर्ट में चल रही स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के हादसे में असोथर निवासी हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी उर्फ अन्नू (38) की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में दो अन्य पुलिसकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। सूचना मिलते ही अभिषेक की मां शकुंतला त्रिपाठी अन्य परिजनों के साथ कानपुर के लिए रवाना हो गईं।
अभिषेक त्रिपाठी स्वर्गीय संजीव कुमार त्रिपाठी के बड़े बेटे थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2015 को कानपुर के रामादेवी में गुड़िया त्रिपाठी से हुई थी। वह पत्नी गुड़िया त्रिपाठी और चार साल की बेटी प्रतीक्षा त्रिपाठी के साथ कन्नौज में रहकर पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें पुलिस सेवा में करीब 18 वर्ष हो चुके थे।
अभिषेक ने बीए की पढ़ाई करने के साथ फतेहपुर से आईटीआई भी किया था। परिवार में वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई आशीष त्रिपाठी करीब 35 वर्ष के हैं और कानपुर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाते हैं। आशीष की शादी वर्ष 2025 में हुई थी। दोनों भाइयों के नाम करीब 15 बीघा खेत हैं।
अभिषेक की मौत की सूचना से असोथर स्थित उनके पैतृक आवास पर शोक का माहौल है। पत्नी और चार साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठने की खबर से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। परिजन हादसे से जुड़ी जानकारी लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

👁 28.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this