Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में गैस कालाबाजारी पर नाराजगी, कार्रवाई...

पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में गैस कालाबाजारी पर नाराजगी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Published on


फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक कैप्टन रामराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने जिले में रसोई गैस की बढ़ती कालाबाजारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान समय में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। जिन उपभोक्ताओं को वास्तव में गैस की जरूरत है, उनकी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं कई लोग गैस एजेंसियों पर लाइन लगाकर बुकिंग कराने के लिए मजबूर हैं, इसके बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों के मालिकों से लेकर मैनेजर और डिलीवरी बॉय तक ने अपने परिवार के कई सदस्यों के नाम पर कई गैस कनेक्शन ले रखे हैं। इन कनेक्शनों के जरिए अंदर ही अंदर बुकिंग कर ली जाती है और पहले उन्हीं को सिलेंडर की डिलीवरी दे दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की लचर कार्यशैली का परिणाम है, क्योंकि इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि जरूरतमंद लोगों को गैस सिलेंडर 2000 से 4000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं कुल गैस सिलेंडरों का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा मिठाई की दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह तथा मैरिज हॉलों में मनमाने दामों पर दिया जा रहा है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूर्व सैनिक जिले की प्रत्येक गैस एजेंसी में होने वाली कालाबाजारी पर नजर रखेंगे और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को देंगे। यदि इसके बावजूद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है तो समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

बैठक के बाद सभी पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फाग और होली गीत भी गाए गए तथा नाश्ते की व्यवस्था के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी, शेख अब्दुल खालिद, अरविंद कुमार, राम शंकर पांडेय, रामेंद्र सिंह, उमेश चंद तिवारी, भगवान दीन, सूरज पाल, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, नितिन ओमर, राम श्री और उमाकांत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

👁 30.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में सर्व समाज होली मिलन समारोह, झांकियों और फूलों की होली से सराबोर हुआ माहौल

फतेहपुर।जनपद फतेहपुर के वीआईपी रोड स्थित मंडप गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र...

हनुमान मंदिर में सजी साहित्य की महफिल, शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 428वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में साहित्यिक संस्था शैलेन्द्र साहित्य सरोवर...

More like this

फतेहपुर में सर्व समाज होली मिलन समारोह, झांकियों और फूलों की होली से सराबोर हुआ माहौल

फतेहपुर।जनपद फतेहपुर के वीआईपी रोड स्थित मंडप गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र...