Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिक महिला शाखा की बैठक में सुनीं समस्याएं - महिलाओं...

पूर्व सैनिक महिला शाखा की बैठक में सुनीं समस्याएं – महिलाओं का शोषण व उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: जागृति

Published on

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा की मासिक बैठक दक्षिणी गौतमनगर में महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिलाओं की समस्याएं सुनी गई। कुछ समस्याओं का निराकरण तत्काल उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता करके किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती पाल ने बताया कि उसका मलवां थाना लगता है। उसकी जमीन पर विपक्षी जबरदस्ती पक्के ईंटें डालकर कब्जा करना चाह रहा है। अध्यक्ष जागृति तिवारी ने तत्काल हल्का इंचार्ज से बात करके उसका समाधान करवाया। विपक्षी पार्टी ने ईट हटवाना प्रारंभ कर दिया। इसी प्रकार सुनीता यादव पत्नी सूबेदार नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह अपने मकान पर जमीन पर निर्माण करवाना चाहती थी। जिस पर गांव के दबंग कार्य में रुकावट डाल रहे थे। इस हेतु गाजीपुर थाना के एक सब इंस्पेक्टर ने 10000 रुपए रिश्वत ली और विपक्षी से मिलकर कर काम भी रुकवा दिया। इसी प्रकार राधा देवी मुरादीपुर, निधि तिवारी ग्राम देवमई, चांदनी यादव आबूनगर तथा मीरा मिश्रा कलक्टरगंज ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। जिस पर वरीयता से कार्रवाई करवाई जाएगी। चार शिकायतों का निस्तारण फोन द्वारा किया गया। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि महिलाओं का शोषण उत्पीड़न या अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन न्याय दिलाने का कार्य करेगा। सभा का संचालन सुमन मौर्य व सरोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर सरला सिंह, शिव देवी, माया देवी, मंदाकिनी त्रिपाठी आदि उपस्थित रही।

👁 7.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...