Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपोषण वितरण में लापरवाही पर डीएम सख्त, बहुआ सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

पोषण वितरण में लापरवाही पर डीएम सख्त, बहुआ सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Published on

फतेहपुर। जिले में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को पोषण सामग्री वितरण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कड़ा रुख अपनाया है। पोषण वितरण की समीक्षा के दौरान कम फीडिंग मिलने पर डीएम ने बहुआ की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान पोषण सामग्री वितरण की स्थिति और विभागीय कार्यों में आ रही कमियों पर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

समीक्षा के दौरान बहुआ परियोजना में पोषण वितरण की फीडिंग अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को निर्धारित पोषण सामग्री का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से वितरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय का नियमानुसार समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर भ्रमण बढ़ाने, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित निगरानी करें और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाए।

👁 70.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

धूमधाम से मनाया गया जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

फतेहपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में जगत गुरु...

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर पहली बैठक, कांग्रेस ने सौंपी 55 सीटों की लिस्ट; 2-3 दिन में होगा फैसला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सीटों...

UP Election: यूपी चुनाव की बिसात बिछने लगी! बीजेपी ने उतारे सांसद-विधायक, सपा-कांग्रेस सीटों के बंटवारे में जुटीं

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी...

UP: दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए केशव मौर्य सख्त, गांव-गांव होगा सर्वे

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजनों को अब सरकारी योजनाओं...

More like this