Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रदीप गर्ग के नेतृत्व में बांके बिहारी परिसर में पुस्तकालय का संयुक्त...

प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में बांके बिहारी परिसर में पुस्तकालय का संयुक्त उद्घाटन,फतेहपुर के पूर्व DM रहे आंजनेय कुमार सिंह के पिता डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया।

Published on

फतेहपुर। बांके बिहारी सेवा समिति के व्यवस्थापक प्रदीप गर्ग के कुशल नेतृत्व में बांके बिहारी परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस पुस्तकालय का निर्माण पूर्व जिलाधिकारी अन्जनेय कुमार के पिता जी चिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा कराया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र सिंह एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया, जिसे शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उद्घाटन से पूर्व विधिवत पूजन-हवन का आयोजन किया गया, वहीं बाद में विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में एडीएम, एसडीएम सदर, सदर तहसीलदार, एडीएम न्यायिक सुनील कुमार, फतेहपुर जनपद के पूर्व विधायक विक्रम सिंह अनिल सिंह गौतम काली शंकर मामा अभय गुप्ता शाश्वत गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, नगर पालिका अधीक्षक रविंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, सुशील मिश्रा, मनीष गुप्ता, मोनू श्रीवास्तव, अभिनव यादव, तरुण पुरवार रवि तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, अमित शरण, बॉबी, पत्रकार अमित सोनी, बबलू सोनी सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व सामाजिक लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदीप गर्ग ने कहा कि यह पुस्तकालय युवाओं को ज्ञान से जोड़ने और संस्कारों के संवर्धन का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में जनसहभागिता उत्साहपूर्ण रही।

👁 65.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this