Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रधान प्रतिनिधि पर हमले व लूट मामले में कोर्ट सख्त, असोथर पुलिस...

प्रधान प्रतिनिधि पर हमले व लूट मामले में कोर्ट सख्त, असोथर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published on

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला और लूट के मामले में न्यायालय के सख्त रुख के बाद आज असोथर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या-2) के आदेश पर थाना असोथर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
सरकंडी गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 15 दिसंबर 2025 की शाम करीब छह बजे वह कार से राधानगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरकंडी मार्ग पर सुनील तिवारी, शिवशंकर, कल्लू, आदर्श और इन्द्रेश समेत करीब 15 लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोप है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अवैध असलहों के बट से उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से करीब एक तोला तीन ग्राम वजन की सोने की चेन, अंगूठी और 5,380 रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी सुनील तिवारी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनकी कार में जा लगी। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना थाना असोथर और पुलिस अधीक्षक को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस की आख्या को अपर्याप्त मानते हुए कहा कि 15 दिसंबर की घटना के संबंध में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है, जबकि प्रस्तुत तथ्यों से प्रथम दृष्टया गंभीर संज्ञेय अपराध प्रतीत होता है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष असोथर को तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने और एक सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद असोथर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी असोथर धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विवेचना कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 62.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this