Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्राथमिक विद्यालय अस्ती का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण कान्वेंट की तर्ज...

प्राथमिक विद्यालय अस्ती का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण कान्वेंट की तर्ज पर प्राइमरी के बच्चो के अंग्रेज़ी बोलने पर खुश हुए अफसर पठन पाठन व शैक्षिक गुणवत्ता की जमकर की सराहना

Published on

फ़तेहपुर। आकांक्षी जनपद समीक्षा के लिये जनपद दौरे पर आई नोडल अधिकारी नीति आयोग भारत सरकार अदिति सिंह द्वारा जिले के तेलियानी ब्लांक स्थित प्राथमिक विद्यालय अस्ती का निरीक्षण किया गया। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण पठन पाठन के तरीके एव बच्चो से बातचीत कर स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा इस दौरान विद्यालय की साफ-सफाई एव अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानचार्य की सराहना की। साथ ही राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अस्ती में लाइब्रेरी, एक्टिविटी कक्ष, पठन-पाठन कक्ष आदि को देखा और बच्चों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। विद्यालय के बच्चों ने अपना परिचय अंग्रेजी में दिया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कान्वेंट की तर्ज पर देखकर नोडल अधिकारी ने विद्यालय प्रधानचार्य की सराहना की। नोडल अधिकारी ने बच्चों को पुस्तक भी भेट की। विद्यालय के बच्चों ने नोडल अधिकारी का स्वागत रोली, टीका लगाकर किया। तत्पश्चात जीटी रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर मौके पर अध्यनरत छात्रों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि राजकीय पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जो किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए है उनसे उनके अनुभव साझा कराए जिससे अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। लाइब्रेरी को डिजिटलीकरण करने पर बल दिया और कहा कि जो किताबें है उनको सॉफ्टवेयर में भी फीड कराए ताकि बच्चे तकनीकी के माध्यम से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

👁 7.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this