Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी हेल्थ एटीएम बंद, मरीजों को झेलनी पड़...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी हेल्थ एटीएम बंद, मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी

Published on

असोथर फतेहपुर

फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में मरीजों के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते अब तक मशीन का सुधार नहीं हो सका है। नतीजतन, मरीजों को मामूली जांचों के लिए भी भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों और मरीजों का कहना है कि हेल्थ एटीएम बंद होने से ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट रेट और अन्य सामान्य जांच नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में उन्हें या तो निजी लैब्स का सहारा लेना पड़ता है या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए हेल्थ एटीएम जैसी सुविधाएं शुरू की थीं, लेकिन लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारी विभागीय मंशा को धता बता रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते मशीन को ठीक नहीं कराया गया तो वे सामूहिक रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत करेंगे।

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार हेल्थ एटीएम के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित और मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। लेकिन मशीन बंद होने से यह योजना केवल कागजों में ही सिमटकर रह गई है।

स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द हेल्थ एटीएम की मरम्मत कराकर मरीजों को राहत दिलाई जाए, ताकि गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो सकें।

रामचंद्र, ननकू, अवधेश, शिबू, शंभू आदि लोगों का कहना है कि हेल्थ एटीएम मशीन खराब होने से जांच न होने कारण प्राइवेट केंद्र में जांच करानी पड़ती है जिससे 300 लगाकर ₹400 देने पड़ते हैं।

लैब टेक्नीशियन श्रद्धा देवी ने बताया क्वायल जल गया है। लिखा पड़ी कर दी गई है, मैकेनिक जब आएगा जब बनेगी जब चालू होगी।

👁 16.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में एक युवक ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना...

फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र निवासी वसीम पुत्र नसीम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती...

वृद्ध महिला ने बहु व बेटे पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर में एक वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बहु व बेटे...

18 घंटे में सिर्फ तीन-चार घंटे बिजली, धान की रोपाई पर संकट; किसान, मजदूर और व्यापारी बेहाल

फतेहपुर-असोथर में भीषण बिजली संकट से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों का जनजीवन पूरी...

जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर बवाल, AIMIM का प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर में जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM...

More like this