फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बुधैयापुर गांव में ऑनर किलिंग का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां पर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के पति समेत तीन लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया, घटना को दूसरा रूप देने के लिए परिवार के लोगों ने उसे भैंस चोर बताया और भैंस चोरी की घटना के दौरान उसकी मौत बताई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया, बता दें कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव के रहने वाले राम सजीवन का बुधैयापुर की लड़की से पिछले काफी दिनों से प्रेम संबंध था, लड़की की शादी हो गई थी उसके बावजूद इन दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था, लड़की से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे युवक की भनक लड़की के घर वालों को लग गई, और उन्होंने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Now
प्रेमिका के बुलाने पर घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका के पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज






