Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: अनियंत्रित पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरा माल

फतेहपुर: अनियंत्रित पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरा माल

Published on

थरियांव में सड़क हादसा, सीसीटीम ने बचाई दो जिंदगियां

फतेहपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे में मांस से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक और क्लीनर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीसीटीम और थरियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

यह हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के मोरिंगा फूड पार्क के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई, जिससे उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पलटी हुई पिकअप में मांस लदा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

घायल चालक और क्लीनर को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को आई झपकी मानी जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान या नींद महसूस होने पर वाहन रोककर आराम करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

👁 41.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this