Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर के औरेई गांव में 9 मई को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ...

फतेहपुर के औरेई गांव में 9 मई को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

Published on

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हसवा अंतर्गत ग्राम औरेई में आगामी 9 मई को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर (मेगा हेल्थ कैंप) का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली, सहयोगी संस्था जन कल्याण महासमिति एवं ग्राम पंचायत औरेई के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विभाकर शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विराज शास्त्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रहेगी।

स्वास्थ्य शिविर के संयोजक एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक द्विवेदी उर्फ बचोले ने अपनी टीम के साथ कैंप स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शिविर संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बताया कि कैंप में कुशल एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों की ओपीडी की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, आंख एवं कान की विशेष जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि कैंप में मरीजों को निशुल्क चश्मा एवं कान की मशीन भी वितरित की जाएगी। साथ ही चिकित्सकों द्वारा लिखी गई जांच एवं दवाइयां भी पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

आयोजकों ने क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित नागरिकों, मातृशक्ति, भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

स्वास्थ्य शिविर के संयोजक धनंजय द्विवेदी वर्तमान में बीजेपी मीडिया विभाग के जिला संयोजक हैं। इसके साथ ही वह पूर्व नगर अध्यक्ष फतेहपुर उत्तर भाजपा, पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद फतेहपुर एवं पूर्व विधानसभा प्रभारी फतेहपुर सदर रह चुके हैं।

👁 75.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this