Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर के बिंदकी में दोसर वैश्य समाज का भव्य होली मिलन व...

फतेहपुर के बिंदकी में दोसर वैश्य समाज का भव्य होली मिलन व सम्मान समारोह, बरसाने की होली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Published on

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के बैनर तले बिंदकी स्थित वेद गेस्ट हाउस, ललौली रोड में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने बरसाने की होली, राधा-कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य और फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भक्तिमय और रंगारंग बना दिया।

कार्यक्रम में समाज की विभिन्न प्रमुख विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि दोसर वैश्य समाज को पूर्ण सम्मान तभी मिलेगा जब समाज के लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने समाज से अपनी आदतों में बदलाव लाकर संघर्ष और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने समाज की सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यों न हो, समाज के सम्मान और उसकी सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

वहीं बिंदकी नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को पटका और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता रही। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले सहित कई आकर्षण भी लगाए गए, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। वृंदावन की सांस्कृतिक टीम द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण और हनुमान जी की झांकियों ने उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया।

इस अवसर पर राजा भैया, अन्नू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रज्जू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रामजी गुप्ता, संजय गुप्ता, आमोद गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कविता गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, मंदाकिनी गुप्ता, आरती सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

👁 34.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में सर्व समाज होली मिलन समारोह, झांकियों और फूलों की होली से सराबोर हुआ माहौल

फतेहपुर।जनपद फतेहपुर के वीआईपी रोड स्थित मंडप गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र...

पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में गैस कालाबाजारी पर नाराजगी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक कैप्टन रामराज सिंह...

हनुमान मंदिर में सजी साहित्य की महफिल, शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 428वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में साहित्यिक संस्था शैलेन्द्र साहित्य सरोवर...

More like this

फतेहपुर में सर्व समाज होली मिलन समारोह, झांकियों और फूलों की होली से सराबोर हुआ माहौल

फतेहपुर।जनपद फतेहपुर के वीआईपी रोड स्थित मंडप गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र...

पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में गैस कालाबाजारी पर नाराजगी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक कैप्टन रामराज सिंह...