Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी...

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

Published on

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान समीम और आफताब आलम के रूप में हुई है। दोनों गोकशी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हथगांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर रोड स्थित एक बाग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक चापड़ और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

👁 63.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ से नेपाल तक मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ मौजूद था आमिर! गिरफ्तारी के बाद जांच में मिल सकती है मदद

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद आरोपी आमिर को...

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, बोले- 2047 तक जनता का भरोसा नहीं जीत पाएगी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री...

‘गर्लफ्रेंड बनाएं तो वादा निभाएं’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- शादी से पहले कमाना सीखें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को रिश्तों और...

More like this