Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: घर में घुसकर महिला से लूट, विरोध करने पर तमंचे से...

फतेहपुर: घर में घुसकर महिला से लूट, विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग—बाल-बाल बची जान,BJP नेता पर लगा गम्भीर आरोप पुलिस बोली जांच पड़ताल शुरू।

Published on

फतेहपुर। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर महिला के साथ लूटपाट और जानलेवा फायरिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता  बुशरा खातून ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि घटना 9 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे की है। उस समय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी, जबकि उसके पति तरावीह की नमाज पढ़ने गए हुए थे। इसी दौरान आरोप है कि  फैजान रिजवी पुत्र फसाहत अली निवासी बरदाही बाजार अलीगंज, इमरान पुत्र बदरुद्दीन निवासी मोहल्ला बाकर्गंज और अमित यादव पुत्र राम भवन निवासी ज्वाला गंज अपने एक अन्य साथी के साथ जबरन घर में घुस आए।

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने आते ही उसके बेटे के बारे में पूछताछ करते हुए कहा कि उसने उनसे पैसे लेने हैं और शाम 6 बजे तक पैसे देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इंतजाम नहीं किया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसे धमकाने लगे।

आरोप है कि जब महिला ने अपने पति को फोन मिलाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद फैजान रिजवी घर में रखे 18 हजार रुपये नकद ले गए। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद कार्यवाई की जाएगी।

👁 115K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर को मिला नया कप्तान: जानिए कौन हैं IPS अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर और CA की नौकरी छोड़ पहन ली खाकी

फतेहपुर: जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी Abhimanyu Manglik के हाथों में आ...

गनर पाने के लिए भाजपा नेता की कथित साजिश! झूठी लूट की तहरीर देकर रचा प्लान,अपने ही गुर्गो से सदर कोतवाली में दर्ज कराई...

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े एक भाजपा नेता पर सरकारी गनर...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे ऐलई गांव में शॉर्ट सर्किट...

फतेहपुर में दबंगों का कहर: दो युवकों को बेरहमी से पीटा, तीसरा बनाता रहा वीडियो; पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही वजह

फतेहपुर: जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

More like this