Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर चाय विवाद ने पकड़ा तूल, मानहानि तक पहुंची सियासत पूर्व मंत्री...

फतेहपुर चाय विवाद ने पकड़ा तूल, मानहानि तक पहुंची सियासत पूर्व मंत्री ने कहा SP प्रमुख एक सप्ताह में लगाये गए आरोपो का सबूत दे नही मानहानि करूँगा।

Published on

फतेहपुर में एक साधारण चाय की दुकान से शुरू हुआ विवाद अब सियासी रंग ले चुका है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav के दौरे के बाद शुरू हुआ यह मामला अब आरोप-प्रत्यारोप और मानहानि की चेतावनी तक पहुंच गया है।

बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक Dhunni Singh ने अखिलेश यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अखिलेश द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और यदि एक सप्ताह के भीतर उनके समर्थन में सबूत पेश नहीं किए गए तो वह मानहानि का दावा करेंगे।पूर्व मंत्री रणवेंड प्रताप सिंह धुन्नी भैया ने यहां तक कहा कि यदि आरोप साबित हो जाते हैं तो वह राजनीति से सन्यास लेने को तैयार हैं।

धुन्नी सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि घटना को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि “मारपीट करने वालों की पहचान छुपाई जा रही है, क्योंकि वे मुस्लिम थे, इसलिए उनका नाम नहीं लिया गया।” इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “पहले व्यक्ति हिंदू था, लेकिन अखिलेश के संपर्क में आते ही पीडीए का हिस्सा बना दिया गया।”

वहीं, इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब अखिलेश यादव ने फतेहपुर में एक चाय विक्रेता आर्यन यादव की दुकान पर चाय पी थी। इसके बाद आर्यन ने आरोप लगाया कि उसे निशाना बनाया गया और उस पर हमले हुए। हालांकि, धुन्नी सिंह ने अवैध खनन, कछुआ तस्करी और शराब से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

फिलहाल यह मामला राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर कानूनी कार्रवाई की ओर जाता दिख रहा है, जिससे आने वाले दिनों में फतेहपुर की सियासत और गरमा सकती है।

👁 131.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this