फतेहपुर जिले में SP अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत किशुनपुर थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 5.104 किलो ग्राम नाजायज गांजा बरामद। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना किशनपुर पुलिस द्वारा कल शाम को समय करीब 8 बजे यू0पी0 मार्का ईंट भट्टा के पास ग्राम नरैनी के पास से रितिक सैनी पुत्र नरैश सैनी निवासी ग्राम झाल थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 5 किलो 104 ग्राम नाजायज गांजा बरामद। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 8/20/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त रितिक सैनी को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय फतेहपुर भेजा जा रहा है उधर पकड़े गए गांजा तस्कर के बीच हड़कम्प मच गया बताया जाता है कि इस तस्करी में एक सफेद पोश नेता व भांग कारोबारी शामिल है जिसने पूरी यमुना पट्टी के अलावा किशुनपुर नरैनी अशोथर सुकेती गाजीपुर सरकी समेत कई स्थानों पर अपना बड़ा नेटवर्क वना रखा है पिछले दिनों इस मामले की खबर भी खूब सामने आई थी जिसके बाद से पुलिस एक्टिव थी मंगलवार को देर शाम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी के बाद अब पुलिस नेटवर्क के सरगना की तलाश में जुट गई है। उस दौरान गांजा तस्कर इसे पुलिस से बचाने के लिए तमाम तरीके के हथकंडे अपनाते रहे लेकिन कोई भी कामयाब नही हो सके।
Trending Now
फतेहपुर जिले की किशुनपुर थाने की पुलिस ने एक गांजा तस्कर को पांच किलो के आसपास गाँजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अशोथर समेत पूरे इलाके में काफी समय से गांजा तस्करी की जा रही थी पुलिस अब इसके सरगना को तलाश में जुट गई है। –कहा गए बाबा व नेता जी






