फतेहपुर – जिला व शहर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारिणी, सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी गण एवं ए आई सी सी व पी सी सी सदस्य गणों के साथ सभी कांग्रेस जनों की संयुक्त बैठक का कांग्रेस कार्यालय में हुई। 17 को प्रातः आठ बजे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फतेहपुर आगमन को लेकर तैयारियों के बाबत आज दोपहर डेढ़ बजे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी कांग्रेस पदाधिकारी जिलाअध्यक्ष महेश द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, पू० प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी, मोहित कुमार वर्मा, राजीव लोचन निषाद, मिसबाहुल हक, देवी प्रकाश दुबे सहित बडी संख्या में पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिसमें राहुल गांधी के जनपद आगमन के साथ हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कर न्याय की आवाज बुलन्द करने की तैयारियां तेज हुई है प्रशासन भी अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो चुकी है बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक मोना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित कांग्रेस के चार सांसद आ सकते हैं साथ ही आस पास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस जन पहुंचेंगे महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल तथा कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी ने बताया कि जनपद में राहुल के आने से कार्यकताओं में उत्साह है और राहुल गांधी न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिजनों के साथ हैं फतेहपुर कांग्रेस जन तत्पर हैं बैठक में रूट चार्ट सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई राहुल गांधी के फतेहपुर आगमन पर लगभग पांच सैकड़ा कार्यकताओं के उपस्थित होने का अनुमान है|
Trending Now
फतेहपुर : जिले में राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कांग्रेस पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति साथ मे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ,अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित कांग्रेस के 4 सांसद के आने का अनुमान हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से करेगे मुलाकात ।






