Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर ट्रिपल डेथ केस: सुसाइड नोट में 5 लोगों पर गंभीर आरोप,...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस: सुसाइड नोट में 5 लोगों पर गंभीर आरोप, प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटे और चाचा ने दी जान! ये है परिवार को टेलर देने वाले सोसाइट नोट में पप्पू उर्फ दिलीप द्विवेदी, संजय सिंह, शुभम, सोनू और राहुल श्रीवास्तव,के नाम जिनकी वजह से परिवार ने मौत को गले लगाया।

Published on

फतेहपुर। जिले के कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई मां-बेटे और देवर की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नोट में कहा गया है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना, धमकी और आर्थिक दबाव के कारण परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया।

मृतक अमर श्रीवास्तव द्वारा लिखे गए कथित सुसाइड नोट में पप्पू उर्फ दिलीप द्विवेदी, संजय सिंह, शुभम, सोनू और राहुल श्रीवास्तव के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि इन लोगों की प्रताड़ना और धमकियों से पूरा परिवार परेशान था।

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में सुशीला श्रीवास्तव और उनके बेटे अमर श्रीवास्तव मृत अवस्था में पड़े थे, जबकि सुनील श्रीवास्तव की सांस चल रही थी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

मौके पर खून से सना ब्लेड, सल्फास की डिब्बी और केमिकल के डिब्बे भी बरामद हुए हैं। बताया गया कि तीनों ने पहले जहर खाया और फिर अपने गले व हाथ की नस काट ली।

सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी कि उन पर SC/ST एक्ट लगाकर पैसे वसूले जाएंगे। इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट गया था। मृतक ने यह भी लिखा कि उनकी मौत के बाद उनकी बहन और जीजा को परेशान न किया जाए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👁 47.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बांदा में आयकर की बड़ी रेड, फतेहपुर के मोरंग कारोबारियों पर भी नजर – 12 घंटे से जारी छापेमारी

यूपी के बुंदेलखंड के बांदा शहर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़, पुलिस ने बताया सुसाइड – कर्ज और धमकी का जिक्र

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई तीन लोगों की...

फतेहपुर : फतेहपुर की प्रधान हेमलता पटेल राजधानी दिल्ली में सम्मानित,गूंजी सफलता की गाथा

दिल्ली-देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 'राष्ट्रीय सशक्त...

More like this

बांदा में आयकर की बड़ी रेड, फतेहपुर के मोरंग कारोबारियों पर भी नजर – 12 घंटे से जारी छापेमारी

यूपी के बुंदेलखंड के बांदा शहर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़, पुलिस ने बताया सुसाइड – कर्ज और धमकी का जिक्र

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई तीन लोगों की...