Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: डीएम आवास के बगल में अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन...

फतेहपुर: डीएम आवास के बगल में अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Published on

फतेहपुर। जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी आवास से सटी सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। तहसीलदार सदर के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में जिलाधिकारी आवास के बगल स्थित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने भूमि का नामजोख और अभिलेखीय जांच कराई। जांच में संबंधित जमीन सरकारी संपत्ति पाई गई।

जमीन सरकारी पाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। तहसीलदार सदर की अगुवाई में राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जे तथा प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्लॉटिंग कराने और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फूलबाग कॉलोनी में हुई इस बुलडोजर कार्रवाई को जिले में सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की दिशा में प्रशासन का बड़ा कदम माना जा रहा है।

👁 59K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

डीएम निधि गुप्ता वत्स की सख्ती: बिना पंजीकृत नर्सिंग होम नहीं चलेंगे, लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोका,अल्ट्रासाउंड पैथालॉजी सेंटरों पर भी होगी सख्ती खबरों...

फतेहपुर,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट...

More like this