Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: नवाबाग (भरारा) में पुलिया तोड़े जाने से भड़के व्यापारी, डीएम से...

फतेहपुर: नवाबाग (भरारा) में पुलिया तोड़े जाने से भड़के व्यापारी, डीएम से पुनर्निर्माण की मांग

Published on

फतेहपुर। नवाबाग (भरारा) क्षेत्र में तहसीलदार सदर द्वारा पुलिया तोड़े जाने के मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से बृजेश सोनी ने बताया कि प्रदेश सरकार जहां एक ओर व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है और उन्हें स्थापित करने के लिए प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर तहसीलदार सदर द्वारा बिना पूर्व सूचना के नवाबाग (भरारा) में स्थित पुलिया को तोड़ दिया गया। उनका आरोप है कि बिना किसी वैध कारण के पुलिया तोड़े जाने से क्षेत्र के लगभग 100 व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

व्यापारियों का कहना है कि पुलिया टूटने से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया, क्योंकि आसपास मौजूद अन्य पुलियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि व्यापार सुचारू रूप से संचालित हो सके।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विनोद कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, धीरज वाल्मीकि, मो. आसिफ एडवोकेट, रज्जन गुप्ता, मधु गुप्ता, विनोद सिंह चंदेल, हिमांशु श्रीवास्तव, संजय सिंह जौहरी, मो. मुकीम, जितेंद्र मौर्य, रेहान, राजेंद्र प्रसाद, विनीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

👁 70K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

More like this