Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : पटाखा मार्केट में भीषण आग लगने से सब कुछ हुआ...

फतेहपुर : पटाखा मार्केट में भीषण आग लगने से सब कुछ हुआ खाक ,गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष  हेमलता पटेल मौके पर पहुंचीं दुकानदारों का रो रो कर रहा बुरा हॉल, अध्यक्ष हेमलता पटेल  ने सरकार से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

Published on

फतेहपुर- अध्यक्ष हेमलता पटेल से प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सुरक्षा और बचाव के नहीं थे पुख्ता इंतजाम, 70 दुकानों के मध्य दमकल की सिर्फ एक गाड़ी मौजूद थी, अग्निशमन उपकरण भी थे सिर्फ शोपीस, प्रभावित दुकानदारों का रो रो कर बुरा हाल, किसी ने कहा कि बहन की शादी करनी थी लेकिन पूरी जमा पूंजी हो गई खाक, किसी ने कहा कर्जा लेकर लगाई थी दुकान, दुकानदारों ने बताया लायसेंस के नाम पर ठेकेदार ने दलाली कर वसूली मोटी रकम, आग लगने पर पीछे के गेट से भाग निकला। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने रखी मांग तत्काल सरकार द्वारा पीड़ित दुकानदारो को मिले मुआवजा, करोड़ों का हुआ नुकसान, बाल बाल बची लोगों की जान, घटना की हो सघन जांच और लापरवाही बरतने वाले ज़िम्मेदारों पर हो कार्यवाही
रविवार को फतेहपुर के एमजी कालेज मैदान में संचालित पटाखा मार्केट में अज्ञात कारणों से विकराल आग लग गई जिससे वहां सब कुछ तहस नहस हो गया मार्केट में 70 से अधिक दुकानों में करोड़ों का सामान तथा दुकानों के सामने खड़ी 30 से अधिक मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गईं वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई ऐसे में एक दूसरे के ऊपर गिर कर कुछ चोटें भी आईं गमगीन दुकानदारो का रो रो कर बुरा हाल रहा मौके पर पहुंचीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष से दुकानदारों ने आपबीती बताई उन्होंने बताया कि उनसे लायसेंस के नाम पर दलालों को सक्रिय करके मोटी रकम वसूली गई है और यहां बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे अब उनका सब सामान जल जाने के बाद ज़िम्मेदारों  द्वारा मुआवजा दिलाए जाने की कोई बात नहीं की जा रही है जिम्मेदार आग लगने पर दीवाल फांद कर भाग निकले हैं उनके ऊपर दुखों  जैसे आसमान टूट पड़ा हो तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया कि यहां सुरक्षा बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे सिर्फ एक दमकल की गाड़ी थी जिस पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है प्रशासन  और बचाव विभाग आग लगने के बाद सक्रिय हुआ अगर  ये पुख्ता इंतजाम  पहले ही किए होते तो शायद इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती उन्होंने सरकार  से मांग की है कि सभी पीड़ित प्रभावित दुकानदारों व लोगों जिनका नुकसान हुआ है उन्हें समुचित मुआवजा दिलाया जाए साथ ही घटना की जांच कराते हुए लापरवाही बरतने वाले ज़िम्मेदारों  के खिलाफ कार्यवाही की जाए क्योंकि यहां कुछ भी हो सकता था कई जाने जा सकती थी।

👁 43.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...