Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: पत्रकार के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोशल...

फतेहपुर: पत्रकार के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया की खुन्नस में चली थी गोली

Published on

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने पत्रकार शाहिद अली के घर पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने और इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर में 2 जुलाई की रात अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार शाहिद अली के घर पर फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने राहिल हसन और अजीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अर्सलान नाम के युवक ने पहले राहिल हसन के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अर्सलान और उसके दोस्तों द्वारा लगातार टिप्पणियां की जा रही थीं, जिससे आरोपी नाराज थे।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रची। उन्होंने एक परिचित से बहाने से स्कूटी ली और शाहिद अली के घर पहुंचे, जहां अर्सलान किराए पर रहता था। स्कूटी अजीम चला रहा था, जबकि पीछे बैठे राहिल हसन ने तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

👁 25.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

जब सबने उम्मीद छोड़ दी, लखनऊ के डॉक्टरों ने 16 वर्षीय बेटे को नई जिंदगी दे दी, जाने कैसे

High-Risk Brain Stem Tumor Surgery :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान ने चिकित्सा जगत में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग ने अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण ब्रेन स्टेम ट्यूमर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 16 वर्षीय किशोर को नया जीवन दिया है। […]

राम मंदिर दान राशि मामला: अंतिम रिपोर्ट के लिए SIT ने मांगा समय, 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी अंतरिम रिपोर्ट

Ram Temple Donation Case: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़ी कथित दान राशि में गड़बड़ी के मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले की अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम […]

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

More like this