Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला व लूट में कोर्ट सख्त, पुलिस...

फतेहपुर: प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला व लूट में कोर्ट सख्त, पुलिस को FIR के आदेश

Published on

रिपोर्ट नर्सिंग मौर्य

असोथर (फतेहपुर)। असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर कथित जानलेवा हमला और लूट के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या-2) ने पुलिस की आख्या को अपर्याप्त मानते हुए थाना असोथर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

सरकंडी गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 15 दिसंबर 2025 की शाम करीब छह बजे वह कार से राधानगर जा रहे थे। आरोप है कि सरकंडी मार्ग पर सुनील तिवारी, शिवशंकर, कल्लू, आदर्श और इन्द्रेश समेत करीब 15 लोगों ने उनकी गाड़ी घेर ली।

पीड़ित के मुताबिक, प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की और अवैध असलहों के बट से हमला किया। इस दौरान उनके गले से करीब 1 तोला 3 ग्राम सोने की चेन, अंगूठी और 5,380 रुपये नकद लूट लिए गए।

आरोप है कि विरोध करने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसकी गोली उनकी कार में जा लगी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर बढ़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना थाना असोथर और पुलिस अधीक्षक को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं पुलिस की ओर से न्यायालय में दी गई आख्या में बताया गया कि 17 दिसंबर को एक अन्य मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और विवेचना के दौरान संतोष द्विवेदी के खिलाफ भी धाराएं बढ़ाई गई थीं।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

न्यायालय ने कहा कि 15 दिसंबर की घटना के संबंध में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है, जबकि उपलब्ध तथ्यों से प्रथम दृष्टया गंभीर संज्ञेय अपराध बनता है। ऐसे में थाना असोथर को तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का पक्ष

थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि न्यायालय का आदेश प्राप्त होने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 44.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this