Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : प्रीपेड स्मार्ट मीटर और गैस किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का...

फतेहपुर : प्रीपेड स्मार्ट मीटर और गैस किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर। जनपद में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों और एलपीजी गैस की भारी किल्लत के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा और महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने संयुक्त रूप से किया। नेताओं ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती और तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं को अधिक बिल और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन मीटरों की खामियां दूर नहीं की गईं, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने रसोई गैस की किल्लत को लेकर कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

महिलाओं ने जोरदार तरीके से अपनी मांगें रखते हुए कहा कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था ने गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। सरकार को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

प्रदर्शन में आईएनसीडब्लू सचिव मोहित कुमार वर्मा, कलीम उल्ला सिद्दीकी, सरला सिंह, रंजना, सुमन, रानी, उदित, संजय, हम्माद हुसैन, आकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहेंगे और सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

👁 110.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this